Haryana: CM सैनी ने धन्यवाद एवं विकास रैली में की बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

Haryana:

Haryana: जींद में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया संबोधन। मुख्यमंत्री ने कहा  माता जयंती देवी की पावन नगरी में आकर मुझे हो रही है गर्व की अनुभूति। जींद की यह भूमि परिश्रम और प्रगति का रही है संगम।जींद के विकास के लिए हमारी सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। जींद विधानसभा क्षेत्र के लिए आज 253 करोड़ की 15 परियोजनाओं के किया उद्घाटन और शिलान्यास। इनमें 112 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत के 3 उद्घाटन और 140 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत के 12 शिलान्यास शामिल।

Read Also-Rajasthan: टोरेंट गैस ने बढ़ाई CNG की कीमत, ऑटो-रिक्शा चालकों को लगा झटका

जींद के विकास के लिए अब तक 125 घोषणाएं की गई, इनमें से 103 घोषणाओं का काम हुआ पूरा बाकी पर कार्य गति से चल रहा है।हमारी सरकार तेल और गैस की आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए पूर्ण रूप से है स्तर्क।जींद विधानसभा के विकास कार्यों के लिए पिछले साढ़े 11 वर्षों में 2217 करोड 61 लाख रुपए किए खर्च।पिछले 11 वर्षों में हमारी सरकार ने जींद के 15 हजार युवाओं को दी बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरी। बजट 2026- 27 में 21 खेल स्टेडियम की घोषणा की जिसमें जींद का भी एक खेल स्टेडियम शामिल।प्रदेश में 10 नए आईएमटी की घोषणा बजट में की गई जिसमें से एक बनेगा जींद में। जींद में बनाई जाएगी मॉडल सड़क, रानी तालाब के नजदीक ऑडिटोरियम पार्किंग बनाई जाएगी जिस पर आएगी 60 करोड़ की लागत।Haryana: 

Read Also- IPL 2026: रवि बिश्नोई ने कहा कि 2025 के बाद ‘अपनी लेंथ को सही करने’ पर काम किया

पालिका बाजार को किया जाएगा स्मार्ट बाजार की तरह विकसित।शहर की विभिन्न सड़कों पर डेकोरेटिव पोल व लाइट लगाई जाएगी। जयंती देवी मंदिर के सामने बनी मीट मार्केट को करवाया जाएगा शिफ्ट, इस पर आएगी लगभग 5 करोड़ की लागत। जिलानी में करवाया जाएगा पशु अस्पताल का निर्माण। अहिरका में खोला जाएगा उप स्वास्थ्य केंद्र। राजकीय महा विद्यालय जींद में आर्ट ब्लॉक का निर्माण करवाया जाएगा।Haryana: 

नहरी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए नहरी कॉलोनी का करवाया जाएगा पुनर्निर्माण। मार्केट बोर्ड की 6 सड़कों का करवाया जाएगा चौड़ीकरण और मरम्मत। पीडब्ल्यूडी विभाग की 25 सड़कों का करवाया जाएगा रखरखाव।25 किलोमीटर के खेतों में जाने वाले कच्चे रास्तों को खेत खलिहान योजना के तहत करवाया जाएगा पक्का।मुख्यमंत्री ने जींद के ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड रुपए देने की घोषणा की।Haryana: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *