Sports News: भारतीय बॉक्सर मीनाक्षी हुड्डा और जैसमीन लम्बोरिया के समीफाइनल में पहुंचने से भारतीय महिला मुक्केबाजों का एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। इन दोनों की जीत के साथ ही भारतीय महिला दल के सभी मुक्केबाजों का पदक पक्का हो गया है।मीनाक्षी ने 48 किग्रा वर्ग में जापान की युका सादामात्सु को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। उन्होंने मुकाबले के दौरान बेहतरीन संयोजन और रिंग पर नियंत्रण का प्रदर्शन किया।
Read also- UP News: मेरठ में देसी शराब पीने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
जैसमीन ने 57 किग्रा वर्ग में चीन की जियी चेन को 5-0 के समान अंतर से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।पुरुष वर्ग में भी भारत का प्रदर्शन दमदार रहा। लोकेश (85 किग्रा) ने कोरिया के गिचाए किम को 5-0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। इसके बाद आकाश (75 किग्रा) ने तुर्कमेनिस्तान के यहलास बगत्यारोव को 5-0 से हराया, जबकि हर्ष चौधरी (90 किग्रा) ने किर्गिज गणराज्य के तिनिस्तान अलीबायेव को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।Sports News:
Read also- Saharanpur: पश्चिम एशिया युद्ध का इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री पर बुरा असर, कूलर, पंखे और AC के बढ़े दाम
भारत के अब पुरुष वर्ग में कुल छह मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। अंकुश को हालांकि 80 किग्रा वर्ग में जॉर्डन के हुसैन इशाइश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और वह प्रतियोगिता से बाहर हो गए।Sports News:
