Israel-Iran War: इजराइल ने ली ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के खुफिया प्रमुख की हत्या की जिम्मेदारी

ISRAEL-IRAN WAR: Israel takes responsibility for killing Iran's Revolutionary Guard intelligence chief

Israel-Iran War: ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के खुफिया प्रमुख की सोमवार यानी आज 6 मार्च को एक हमले में मौत हो गई। ईरान के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। इजराइल ने रिवोल्यूशनरी गार्ड के खुफिया प्रमुख की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने ये घोषणा करते हुए कहा, ‘‘रिवोल्यूशनरी गार्ड नागरिकों पर गोली चला रहे हैं और हम आतंकवादियों के नेताओं को खत्म कर रहे हैं। ईरान के नेता खतरा महसूस कर रहे हैं। हम उन्हें एक-एक कर खत्म करते रहेंगे।’’ काट्ज ने ये भी कहा कि इजराइल ने ईरान के इस्पात और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को भी ‘‘गंभीर नुकसान’’ पहुंचाया है। ISRAEL-IRAN WAR

Read Also: CRICKET: सात्विक और चिराग हटे, एशिया चैंपियनशिप में लक्ष्य और सिंधु पर होगा दारोमदार

उन्होंने कहा, ‘‘हम ईरान के राष्ट्रीय ढांचे को कुचलते रहेंगे और इस आतंकवादी शासन के क्षरण और पतन का कारण बनेंगे, साथ ही उसकी आतंक फैलाने और इजराइल पर हमले करने की क्षमता को खत्म करेंगे।’’

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *