Delhi Today Weather : दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हो रही है, जिससे सुबह से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के चलते ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। Delhi Today Weather Delhi Today Weather
Read also- West Asia Conflict: पश्चिम एशिया संकट पर भारत सरकार के अंतर-मंत्रालयी समूह ने ब्रीफिंग में इंजन आपूर्ति और नागरिकों की….
पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण मंगलवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार और बुधवार को बारिश की संभावना जताई थी। तेज हवाओं और आंधी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। विभाग ने 7 और 8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
Read also- राष्ट्रीय सुरक्षा उल्लंघन मामला: अदालत ने सात विदेशियों को 30 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। पिछले तीन दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था, लेकिन हवाओं की वजह से तापमान ज्यादा नहीं बढ़ पाया। सोमवार को धूप जरूर निकली, फिर भी ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री रहा। पालम में न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री, लोदी रोड में 16.6 डिग्री, रिज में 17.8 डिग्री और आया नगर में 16.7 डिग्री दर्ज किया गया।Delhi Today Weather Delhi Today Weather
