Jindal Stainless: देश की प्रमुख स्टेनलेस स्टील विनिर्माता कंपनी जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को अपना पहला ‘ब्रांड एंबेसडर’ और देशव्यापी ‘सेलिब्रिटी एंडोर्सर’ बनाने की मंगलवार यानी आज 7 अप्रैल को घोषणा की। कंपनी ने बयान में कहा कि इस कदम का मकसद अपने ब्रांड का उपभोक्ताओं से जुड़ाव मजबूत करना है।
Read Also: Manipur में बम धमाका! हमले में दो बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने की निंदा
जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने कहा, ‘‘जिंदल स्टेनलेस अपने विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रही है। रणवीर सिंह का व्यक्तित्व और दर्शकों से उनका मजबूत जुड़ाव उन्हें एक सही विकल्प बनाता है, जो देशभर के लोगों तक स्टेनलेस स्टील की बहुमुखी उपयोगिता को पहुंचाने में मदद करेगा।’’ कंपनी की भारत और विदेशों में 16 विनिर्माण और प्रसंस्करण इकाइयां हैं। इनमें स्पेन और इंडोनेशिया भी शामिल हैं। मार्च 2025 तक कंपनी का नेटवर्क 12 देशों में फैला हुआ था।
