Donald Trump Iran Ceasefire : ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि उसने युद्ध में दो हफ्ते के संघर्ष-विराम को मान लिया है और शुक्रवार से इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ बातचीत करेगा।परिषद के बयान में जोर देकर कहा गया, “इसका मतलब ये नहीं है कि युद्ध खत्म हो गया हैईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अगले दो हफ्तों तक ईरान की सेना की देखरेख में होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को गुजरने की इजाजत होगी।Donald Trump Iran Ceasefire
Read also- Delhi: उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में इग्नू के 39वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया
हालांकि यह तुरंत साफ नहीं हुआ कि ईरान दुनिया भर में ऊर्जा आपूर्ति के लिए अहम इस जलमार्ग पर अपनी सख्ती कम करेगा या नहीं।अपनी सोशल मीडिया साइट पर एक पोस्ट में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान “जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने” पर राजी हो जाता है, तो वो “दो हफ़्तों के लिए ईरान पर बमबारी और हमले रोक देंगे।
Read also- West Bengal Elections: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं के लिए मुफ्त शिक्षा और युवाओं
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के साथ “बातचीत के आधार पर” लिया है।28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से, ट्रंप ने कई बार समय-सीमा खत्म होने से ठीक पहले ही पीछे हट चुके हैं।Donald Trump Iran Ceasefire Donald Trump Iran Ceasefire Donald Trump Iran Ceasefire
