Bollywood: अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म ‘भूत बंगला’ के सेट पर स्टंट करते समय हुए घायल

Bollywood: हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के निर्माताओं ने गुरुवार को एक ‘बिहाइंड-द-सीन’ वीडियो साझा किया। इसमें अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म के सेट पर स्टंट करते समय घायल होते दिख रहे हैं।इस छोटे से वीडियो में, अपने स्टंट खुद करने के लिए मशहूर कुमार हवा में जंप किक मारते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, उतरते समय उनका संतुलन बिगड़ जाता है और गिरने से उन्हें चोट लग जाती है।Bollywood:

Read Also- Karnataka: कर्नाटक में ट्रेकिंग के दौरान केरल की छात्रा लापता, जांच में जुटी NDRF टीम

दिग्गज फिल्म निर्माता प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित “भूत बंगला” के लिए 15 साल बाद इस जोड़ी ने हाथ मिलाया है।इससे पहले भी ये दोनों “हेरा फेरी”, “गरम मसाला”, “भूल भुलैया” और “भागम भाग” जैसी हिट कॉमेडी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म 2010 में आई “खट्टा मीठा” थी। Bollywood:

Read Also- Assembly Election: केरल चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में दिखा उत्साह, मतदान केद्रों पर सुरक्षा…

फिल्म में तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिका में हैं। इसे बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की शाखा बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से पेश किया है। कुमार के साथ शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने इसका निर्माण किया है।Bollywood:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *