Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने अपने कक्ष में एक समारोह में उन्हें उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री एवं सदन के नेता जे पी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की मौजूदगी में हिंदी में शपथ ली। Bihar News:
Read Also- जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज पद से इस्तीफा
जेडीयू के नेता एवं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, कांग्रेस नेता जयराम रमेश और बीजेपी सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी भी शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद थे।नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य की भूमिका संभालने के साथ ही बिहार में उनके शासन का अंत हो गया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा 14 अप्रैल को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुने जाने की संभावना है।Bihar News:
