CM नायब सिंह सैनी ने जारी की लाडो लक्ष्मी योजना की छठी किस्त, कई अन्य योजनाओं का भी किया लाभ वितरण

Lado Lakshmi

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा निवास से विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरण किया है। इस दौरान CM सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत छठी किस्त जारी की है। इस योजना के तहत लगभग 10 लाख लाभार्थी बहनों के खातों में 203 करोड़ 28 लाख रुपए की राशि डाली गई है। Lado Lakshmi  Lado Lakshmi 

आपको बता दें, हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा निवास से विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरण कर कार्यक्रम को संबोधित कर जानकारी दी है कि, “आज दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की छठी किस्त जारी की गई है। इस योजना के तहत लगभग 10 लाख लाभार्थी बहनों के खातों में 203 करोड़ 28 लाख रुपए की राशि डाली गई है। इस राशि को मिलाकर अब तक कुल 6 किस्तों में 1038 करोड़ 5 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।”  Lado Lakshmi Lado Lakshmi 

Read Also: Bihar News: नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, कौन-कौन रहा मौजूद ?

CM सैनी ने इसके साथ ही कहा कि, “वित्त वर्ष 2026- 27 के बजट में आय सीमा एक लाख रुपए से बढ़ा कर 1 लाख 80 हजार करने का प्रावधान किया है। आज ही 15 तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1144 करोड़ 55 लाख रुपए की राशि वितरित की गई है। यह राशि सीधे 35 लाख 55 हजार 187 लाभार्थियों के खातों में डाली गई है। आज हम दयालु योजना के तहत 7875 परिवारों को 298 करोड़ 7 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। वहीं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति के किसानों के कल्याण के लिए एक विशेष योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के 645 किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए 19 करोड़ 35 लाख रुपए की सब्सिडी जारी की जा रही है।” Lado Lakshmi  Lado Lakshmi 

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरण कर कहा कि, “प्रत्येक पात्र किसान को ट्रैक्टर खरीद पर 3 लाख रुपए की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाती है। आज विभिन्न 18 योजनाओं के तहत कुल 1665 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में डाली गई है। अब तक 16046 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई जिसमें से 3421 मीट्रिक टन सरसों की सरकारी खरीद की गई है। मंडियों में 1058 मेट्रिक टन सरसों का उठान कराया जा चुका है। किसानों को 6200 प्रति क्विंटल एमएसपी के हिसाब से अब तक 4 करोड़ 94 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। अब तक मंढ़ियों में 17 लाख 37 हजार मेट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इनमें से तीन लाख 92 हजार मैट्रिक टन गेहूं खरीदी जा चुकी है। किसानों को गेहूं की MSP 2585 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से अब तक 13 करोड़ 9 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है।”

Read Also: पश्चिम बंगाल चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने BJP का संकल्प पत्र जारी कर TMC पर साधा निशाना

उन्होंने ये भी बताया कि, “अब अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 11275 से बढ़ा करके 15220 रुपए किया गया है। अर्ध कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 12430 रुपए से बढ़ा कर 16780 रुपए किया गया है। कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 13704 से बढ़ा कर 18500 रुपए किया गया है। हाय स्किल्ड श्रमिकों का मासिक वेतन 14389 से बढ़ा करके 19425 रुपए किया गया है। श्रमिकों के न्यूनतम मासिक वेतन में लगभग 35% की वृद्धि हुई है। फरीदाबाद हादसे में HKRN के तहत कार्यरत दो फायर कर्मियों की ड्यूटी के दौरान हुई आकस्मिक मृत्यु के चलते सरकार ने प्रति परिवार 30 लाख रुपए की सहायता राशि जारी करने का निर्णय लिया है। परिवार के एक आश्रित को HKRN के माध्यम से नौकरी भी दी जाएगी। इसके अलावा बारिश के कारण प्रदेश के तीन जिलों फतेहाबाद, हिसार व सिरसा के कुछ गांव में फसलों का जो नुकसान हुआ है। उन फसलों के नुकसान एवं भरपाई के लिए 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया है। अभी तक इस पोर्टल पर 1350 किसानों ने 10 हजार 88 एकड़ क्षेत्र का पंजीकरण करवाया है। Lado Lakshmi  Lado Lakshmi 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *