Bihar News: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सांसद पद की शपथ, पुरानी संसद को देखकर याद आए पुराने दिन

Bihar News: दिल्ली के संसद भवन में दोपहर उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य पद की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार ने हिंदी में शपथ ली।शपथ ग्रहण के इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसी के साथ नीतीश कुमार अब चारों सदनों – लोकसभा, राज्यसभा, बिहार विधानसभा और विधान परिषद-के सदस्य रह चुके ऐसे पहले नेता बन गए हैं।  Bihar News:

Read Also: कुवैत ने किया ईरान की ओर से हमले का दावा, एक अहम पाइपलाइन हुई क्षतिग्रस्त

शपथ ग्रहण के बाद जब नीतीश कुमार संसद परिसर से बाहर आए, तो उन्होंने पुरानी संसद भवन की ओर देखा और मुस्कुराते हुए कहा – “पहले तो हम यहीं थे…आपको प्रणाम…इस दौरान पुरानी संसद को देखकर नीतीश के चेहरे पर पुराने दिनों की यादें साफ झलक रही थीं।Bihar News:

नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद पद पर शपथ समारोह के बाद बिहार में इस घटनाक्रम को बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और बिहार में नई सरकार का गठन हो सकता है।

Read Also:  TELANGANA: वारंगल में मेडिकल कॉलेज के 7 MBBS छात्रों को रैगिंग के आरोप में किया गया निलंबित

इससे पहले नीतीश कुमार ने कहा है कि उन्होंने बिहार में काफी काम किया है, अब दिल्ली में राष्ट्रीय राजनीति में योगदान देंगे।  बहरहाल यह पल न सिर्फ नीतीश कुमार के लिए, बल्कि बिहार की राजनीति के लिए भी यादगार है। पुरानी संसद को देखकर याद आए पुराने दिन के साथ ही राजनीति के इस सफर में कई उतार-चढ़ाव देख चुके नीतीश कुमार अब नई भूमिका में सक्रिय होंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *