जनगणना 2027: स्व-गणना के लिए नया पोर्टल लॉन्च

Census

भारत के रजिस्ट्रार जनरल (आरजीआई) के मुताबिक जनगणना 2027 के पहले चरण में अब तक 57 लाख से ज्यादा परिवारों ने स्व-गणना सुविधा का लाभ उठाया है। स्व-गणना के लिए नया पोर्टल भी लॉन्च किया गया है।

स्व-गणना सुविधा उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नागरिकों के लिए उपलब्ध है, जहां 16 अप्रैल से भौतिक गृहसूची और आवास जनगणना (एचएलओ) शुरू होगी। देश की आजादी के बाद से ये आठवीं जनगणना दो चरणों में आयोजित की जा रही है- एचएलओ जनगणना और जनसंख्या जनगणना।

Read Also: ISRO ने गगनयान मिशन के लिए सफलतापूर्वक पूरा किया दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट

स्व-गणना के लिए विशेष रूप से विकसित पोर्टल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा, कर्नाटक, सिक्किम, ओडिशा, लक्षद्वीप, मिजोरम और राष्ट्रीय राजधानी के एनडीएमसी और छावनी बोर्ड के अंतर्गत आने वाले इलाकों के लिए खोला गया है, जहां नागरिक सूचीबद्ध सवालों के जवाब दे सकते हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *