Noida Protest: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। जिसके कारण नोएडा में सड़कों पर लंबा जाम लग गया। गुस्साए कर्मचारियों ने अपनी कई प्रमुख मांग लेकर सड़कों पर जाम लगा दिया जिसके कारण यातायात व्यवस्था ठप हो गई।Noida Protests:
Read Also: MP: किसानों की आय में हो वृद्धि, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किसानों से ड्रैगन फ्रूट और एवोकैडो की खेती करने…
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पुलिस पर पथराव किया। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़े जिससे सड़कों पर अफरातफरी मच गई। कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों ने नोएडा सेक्टर-60 और 62 समेत चार जगहों पर जमकर बवाल काटा। कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए पूरा रोड जाम कर दिया है।Noida Protests:
Read Also: Political News: हंगरी में बदलाव! पीटर मैग्यार की जीत पर यूरोपीय नेताओं की बधाई
कर्मचारियों ने प्रशासन से की ये डिमांड- कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया हरियाणा सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बावजूद नोएडा की कंपनियां वेतन वृद्धि देने को तैयार नहीं हैं। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने कंपनियों से लिखित आश्वासन की भी मांग की। बता दें कि कर्मचारियों के लिए समान वेतन, ओवरटाइम पर डबल भुगतान, समय पर सैलरी और कार्यस्थल पर उत्पीड़न ना हो सुरक्षा की भी मांग की
