पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर PM मोदी को लिखा पत्र

Pratibha Patil

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के ऐतिहासिक कार्यान्वयन की पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया गया है। Pratibha Patil 

उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि, “यह ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन विधायी निकायों में महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व और भागीदारी को सुनिश्चित करके भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है।” Pratibha Patil 

Read Also: दो बार के ओलंपिक और विश्व चैंपियन Viktor Axelson ने बैडमिंटन को कहा अलविदा

देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने PM मोदी को पत्र लिखकर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के पारित होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है। अपने पत्र में पूर्व राष्ट्रपति ने इस कानून को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक मील का पत्थर और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक “युगांतरकारी कदम” करार दिया है।

पूर्व राष्ट्रपति ने विश्वास जताया कि इस कानून से नीति-निर्धारण और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, जिससे देश के सामाजिक और आर्थिक ढांचे में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के विजन की सराहना करते हुए कहा कि यह अधिनियम आधी आबादी को उनका हक दिलाने और लिंग आधारित असमानता को कम करने में सहायक सिद्ध होगा। Pratibha Patil 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *