Sports News: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, टखने मे चोट के कारण IPL से बाहर हुए डेविड पेन

Sports News:

Sports News: सनराइजर्स हैदराबाद को गुरुवार को एक और झटका लगा जब इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड पेन टखने की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बचे हुए सत्र से बाहर हो गए। पेन (35 वर्ष) सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहले दो मैच में खेले थे और उन्होंने दो विकेट झटके थे।Sports News

Read Also: Dehradun: अब ढाई घंटे में कीजिए दिल्ली से देहरादून का सफर, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से वायु प्रदूषण होगा…

सनराइजर्स हैदराबाद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘डेविड पेन टखने की चोट के कारण बचे हुए टाटा आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।’’ फ्रेंचाइजी ने लिखा, ‘‘उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।’’
2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद अभी दो जीत और तीन हार के साथ तालिका में चौथे नंबर पर है। टीम इस सत्र में खिलाड़ियों की चोटों से प्रभावित हुई है।Sports News

Read Also: पश्चिम एशिया और यूक्रेन संघर्ष पर PM मोदी! सैन्य संघर्ष से समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता…

इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ब्रायडन कार्स सत्र की शुरुआत में हाथ में लगी चोट के कारण बाहर हो गए थे, जिससे टीम ने उनकी जगह श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को शामिल किया था।नियमित कप्तान पैट कमिंस ‘स्ट्रेस’ चोट की वजह से अब तक इस सत्र में नहीं खेल पाए हैं। अब हालांकि वे ठीक हो गए हैं और उनके इस महीने के अंत में मैदान पर लौटने की उम्मीद है।Sports News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *