BJP: लोकसभा में पीएम मोदी ने महिला आरक्षण- परिसीमन को लेकर दिया बयान, विपक्ष पर साधा निशाना

BJP: पीएम मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर आज लोकसभा में बयान देते हैं हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया है।इस दौरान पीएम मोदी ने तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग आज महिला आरक्षण बिल का विरोध कर रहे हैं, उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। प्रधानमंत्री ने लोकसभा में कहा,कि “महिलाओं का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। आज हम आधी आबादी को नीति-निर्माण में भागीदार बनाने जा रहे हैं। 25-30 साल पहले जब यह विचार आया था, तब लागू नहीं किया गया। आज हम इसे परिपक्व रूप दे रहे हैं। यह लोकतंत्र की सुंदरता है। BJP:

Read Also-पश्चिम एशिया और यूक्रेन संघर्ष पर PM मोदी! सैन्य संघर्ष से समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता…

पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि परिसीमन के साथ महिला आरक्षण किसी के खिलाफ नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि“यह प्रक्रिया किसी के साथ भेदभाव नहीं करेगी। पुरानी सीटों का अनुपात वही रहेगा। जो पहले की सरकारों में परिसीमन हुआ था, उसमें कोई बदलाव नहीं होगा।प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा है कि“महिला आरक्षण बिल को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए। अगर आप क्रेडिट लेना चाहते हैं तो मैं ब्लैंक चेक देने को तैयार हूं। आप अपना नाम, फोटो छपवाइए… लेकिन बिल पास हो जाना चाहिए। जो आज महिलाओं के खिलाफ खड़े हो रहे हैं, उन्हें लंबे समय तक कीमत चुकानी पड़ेगी।BJP:

Read Also- Sports News: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, टखने मे चोट के कारण IPL से बाहर हुए डेविड पेन

पीएम ने सदन से अपील की कि यह बिल सर्वसम्मति से पास होना चाहिए, क्योंकि यह देश की माताओं-बहनों की आकांक्षा है।वही सरकार का कहना है कि इन बिलों से महिला आरक्षण को समय पर लागू किया जा सकेगा।BJP:

परिसीमन पर सरकार के सूत्रों ने जानकारी दी है कि तीनों संसोधन बिल पारित होने का भरोसा है SC/ST महिलाओं को वर्टिकल आरक्षण मिलेगा। राज्य विधानसभाओं में सीटे बढ़ेगी।विधानसभाओं में 50℅ सीटे बढ़ेगी।राज्यो में विधानसभा की सीटे करीब 4000 से बढ़कर 6000 हो जाएगी वही लोकसभा में 815 सीटें होगी जबकि राज्यसभा में सीटे नही बढ़ेगी।”BJP:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *