देश में बदला मौसम का मिजाज, कुछ हिस्सों में बारिश तो कई इलाकों में गर्मी का कहर

Today Weather : , aaj ka mausam live , today weather live , imd thunderstorm alert , heatwave alert , cyclonic circulation , storm forecast , IMD weather update , mausam samachar , mausam news , आज का मौसम लाइव

Today Weather : देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग बना हुआ है।कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर देखने को मिला। वहीं कई दूसरे इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। इसकी वजह से मौसम विभाग को ‘येलो अलर्ट’ जारी करना पड़ा।पूरे जम्मू कश्मीर में शनिवार को आसमान बादलों से घिरा रहा।

Read also- Iran: भारत आ रहे 14 जहाजों को ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने से रोका

मौसम विभाग ने इस क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार तक रुक-रुककर बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है और उसके बाद मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।जम्मू कश्मीर के कई ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी का भी अनुमान है।इस बीच, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। कई जिलों में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया है।Today Weather  Today Weather  Today Weather  Today Weather 

Read also- Politics:’नेक प्रयास ‘पटरी से उतरा’, DMK, कांग्रेस ने इसे नफरत का निशाना बनाया’: महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी

नागपुर मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें लू जैसी स्थितियों की चेतावनी दी गई है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में कुछ राहत मिलने का भी अनुमान है।राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखा और शुक्रवार रात को गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिली।इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि जून में ‘अल नीनो’ की स्थिति बनने की संभावना के चलते, इस साल देश में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है।Today Weather 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *