North Korea ने समुद्र की ओर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

North Korea fires ballistic missiles toward the sea

North Korea: उत्तर कोरिया ने इस साल एक और हथियार परीक्षण करते हुए रविवार यानी आज 19 अप्रैल को समुद्र की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। दक्षिण कोरिया और जापान ने ये जानकारी दी। दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ (जेसीएस) ने बताया कि ये प्रक्षेपण सुबह उत्तर कोरिया के पूर्वी सिनपो क्षेत्र से किए गए। जेसीएस ने बताया कि दक्षिण कोरिया ने अपनी निगरानी व्यवस्था मजबूत की है और वह अमेरिका और जापान के साथ सूचनाओं का निकटता से आदान-प्रदान कर रहा है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) ने इन प्रक्षेपणों पर चर्चा के लिए आपात बैठक बुलाने की योजना बनाई है। जापान के रक्षा मंत्रालय ने भी इन प्रक्षेपणों का पता लगने की पुष्टि की।

मंत्रालय ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि ये हथियार North Korea के पूर्वी तट के पास समुद्री क्षेत्र में गिरे। उसने कहा कि जापान ने उत्तर कोरिया के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। मंत्रालय ने कहा कि ये प्रक्षेपण क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरा हैं और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उन प्रस्तावों का उल्लंघन करते हैं जिनके तहत उत्तर कोरिया की किसी भी बैलिस्टिक गतिविधि पर रोक है।

Read Also: झुलसा देने वाली गर्मी से वाराणसी के घाट हुए सुनसान, लोगों की आजीविका पर असर

North Korea ने पिछले सप्ताह कहा था कि उसके नेता किम जोंग उन ने देश के विध्वंसक युद्धपोत से मिसाइल परीक्षणों की निगरानी की। इस परीक्षण के बाद किम ने कहा था कि उनकी सरकार का ध्यान अपने परमाणु बलों के ‘‘असीमित विस्तार’’ पर केंद्रित है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने भी पिछले सप्ताह कहा था कि उनकी एजेंसी ने उत्तर कोरिया के परमाणु केंद्रों में गतिविधियों में ‘‘तेज बढ़ोतरी’’ की पुष्टि की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *