‘पिच अच्छी थी, 30-40 रन पीछे रह गए’, कप्तान ईशान किशन ने बल्लेबाजों को सुनाई खरी-खोटी

IPL 2026: 'The pitch was good, we were 30-40 runs short', captain Ishan Kishan reprimanded the batsmen

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर जीत दर्ज करने के बाद कहा कि बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच पर टीम को स्कोर में 30-40 रन और जोड़ने चाहिए थे।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (59 रन) की शानदार शुरूआत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज की धारदार गेंदबाजी के सामने 9 विकेट पर 194 रन ही बना सकी। अभिषेक और हेनरिक क्लासेन (59 रन) के अर्धशतकों को छोड़ दें तो सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी इकाई ने सीएसके के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए।

Read Also: North Korea ने समुद्र की ओर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

IPL 2026- जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन ही बना सकी और उसे चौथी हार का मुंह देखना पड़ा। उसके लिए मैथ्यू शॉर्ट 34 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। किशन ने गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, “जब आपके पास युवा गेंदबाज होते हैं तो ये शानदार होता है क्योंकि वे अपनी नई योजना के साथ आते हैं।” उन्होंने कहा, “ये पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी और हम 30-40 रन पीछे रह गए। हमें और बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थे। हम अंक तालिका की तरफ नहीं देख रहे हैं क्योंकि यह लंबा टूर्नामेंट है। हम एक समय में एक ही मैच के बारे में सोच रहे हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *