द्वारका में पुलिस से मुठभेड़, हत्या के प्रयास में वांछित 2 बदमाश गिरफ्तार

Delhi News: Police encounter in Dwarka, 2 criminals wanted for attempt to murder arrested

Delhi News: दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के छावला इलाके में हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। एक अधिकारी ने रविवार यानी आज 19 अप्रैल को ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान रॉकी (22) और सुमित उर्फ कोकी (24) के रूप में की गई है। दोनों पर शुक्रवार को हत्या के प्रयास की घटना में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को दो हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और उनमें से एक ने शिकायतकर्ता पर कथित तौर पर गोली चलाने की कोशिश की लेकिन हथियार किसी खराबी के कारण चला नहीं जिसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस की एक टीम ने विशिष्ट सूचना के आधार पर सुबह करीब पांच बजकर 35 मिनट पर ‘शहरी विस्तार सड़क’ (यूईआर) के पास आरोपियों को उस समय रोक लिया, जब वे मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे।

Read Also: ‘पिच अच्छी थी, 30-40 रन पीछे रह गए’, कप्तान ईशान किशन ने बल्लेबाजों को सुनाई खरी-खोटी

Delhi News- पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने को कहे जाने पर रॉकी ने पुलिस दल पर कथित तौर पर गोलीबारी कर दी और तीन गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली एक हेड कांस्टेबल की ‘बुलेटप्रूफ जैकेट’ पर लगी और वे बाल-बाल बच गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस दल ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन गोलियां चलाईं जिससे रॉकी के बाएं घुटने के नीचे गोली लगी। इसके बाद कुछ देर हाथापाई के उपरांत उसे काबू कर लिया गया।’’

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल चला रहा सुमित उर्फ कोकी भी मौके से पकड़ लिया गया। उसने बताया कि कोकी के पास से भरी हुई बंदूक और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। घायल आरोपी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने और साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *