Weather: भीषण गर्मी के प्रकोप से लोग परेशान, कई राज्यों में पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार

Weather:

Weather: भारत में अभी से ही भीषण गर्मी का प्रकोप कुछ राज्यों में देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश और राज्सथान जैसे राज्यों के कुछ इलाको में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी को लेकर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

मैसम विभाग ने साथ ही यह भी कहा है कि लोगों एहतियात बरतने की जरुरत है क्योंकि अभी कुछ दिनों तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। लोगों से आग्रह किया गया है कि दोपहर के वक्त घरों से ना निकलें और अगर बहुत ज़रुरी हो तो छाता साथ लेकर निकलें और हमेशा पानी का सेवन करें। साथ ही जूस या ठंडी तरल चीजों का भी सेवन करें जिससे आप हाइड्रेटेड रहें और लूह से बच सकें।Weather

Read Also-Rajasthan: अजमेर में बस खाई में गिरने से 2 की हुई मौत और 31लोग घायल

मौसम विभाग का साथ ही ये भी कहना है कि मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना अभी कम ही है। इसी तरह की गर्मी अभी 22 अप्रैल तक बने रहने की संभावना है। अगले 72 घंटों के दौरान दक्षिणी महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक और तेलंगाना में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद ही इन इलाकों में तापमान घट सकता है।Weather

एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी मैदानों से गुजरने वाला है, लेकिन ये इतना प्रभावी नहीं है कि तापमान में बड़ी गिरावट ला सके। इसके प्रभाव से पंजाब, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा में शाम तक छिटपुट बादल या हल्की गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाकों में राहत की गुंजाईश अभी कम ही है।Weather

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *