Punjab: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बेअदबी निरोधक विधेयक को दी मंजूरी

Punjab:

Punjab: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026 को अपनी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को यह जानकारी दी। इस विधेयक में गुरु ग्रंथ साहिब के खिलाफ किसी भी प्रकार की बेअदबी करने पर कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। इसके तहत दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकेगा। यह विधेयक 13 अप्रैल को पंजाब विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया था, जिसके बाद इसे राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा गया था।Punjab

Read Also-Kerlam: कन्नूर डेंटल कॉलेज ने BDS छात्र की मौत में जातिगत पहलू से किया इनकार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के खिलाफ विधानसभा में पास हुए विधेयक पर माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। अब यह विधेयक कानून बन गया है। मैं वाहेगुरु जी का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझ जैसे सेवक से यह सेवा ली। पूरी संगत का धन्यवाद।’’Punjab

Read Also-Weather: भीषण गर्मी के प्रकोप से लोग परेशान, कई राज्यों में पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार

आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने 13 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2008 में संशोधन पेश किया था, ताकि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को और कड़ी सजा दी जा सके। जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026 का उद्देश्य ‘बेअदबी’ की घटनाओं पर रोक लगाना और गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्रता और सम्मान को बनाए रखना है।Punjab

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *