Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन चार रैलियों को करेंगे संबोधित

Politics:

Politics: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार मंगलवार शाम को थम जाएगा। चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हैं, क्योंकि मुख्य विपक्षी दल बीजेपी और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC के बीच कड़ा मुकाबला है। बीजेपी सत्ताधारी TMC को लगातार चौथी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

Read Also-Tamil Nadu: इरोड का जल प्रदूषण संकट पर्यावरण और जन स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ बढ़ा रहा है

राज्य में बीजेपी के प्रमुख प्रचारकों में से एक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिन भर में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। अमित शाह की दिन की पहली रैली उत्तरी बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में होगी। ये वे क्षेत्र है जहां बीजेपी ने पिछले कुछ चुनावों में सफलता हासिल की है।Politics

Read Also-Haryana: गुरुग्राम में वजन घटाने और मधुमेह के इलाज के लिए इंजेक्शन ले जा रहा वाहन हुआ जब्त

बाद में अमित शाह पश्चिम बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर और पूर्वी मेदिनीपुर में रैलियों को संबोधित करेंगे। 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान बंगाल विधानसभा की 294 सीटों में से 152 सीटों पर होगा। ये सीटें उत्तर बंगाल के आठ जिलों दार्जिलिंग, कालीमपोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूच बिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा के अलावा मुर्शिदाबाद और झारग्राम, पुरुलिया और बांकुरा जैसे पश्चिमी जिलों में फैली हुई हैं। इस चरण में पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम में भी वोट डाले जाएंगे।Politics

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *