Pentagon: अमेरिकी नौसेना सचिव जॉन फेलन छोड़ेंगे अपना पद

Pentagon:

Pentagon: अमेरिकी रक्षा विभाग ने बुधवार को घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना के सबसे वरिष्ठ नागरिक अधिकारी नौसेना सचिव जॉन फेलन तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ रहे हैं। पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर बताया है कि फेलन का इस्तीफा तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।Pentagon

Read Also-Politics: राहुल गांधी के मानहानि मामले में MP-MLA अदालत में धारा 311 पर बहस हुई पूरी

फेलन के पद छोड़ने के बाद अमेरिकी नौसेना के अंडरसेक्रेटरी और पूर्व नौसेना अधिकारी हंग काओ को कार्यवाहक नौसेना सचिव नियुक्त किया गया है। फेलन का अचानक इस्तीफा वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिकी नौसेना के वार्षिक सम्मेलन नौसैनिकों और उद्योग विशेषज्ञों को संबोधित करने और रिपोर्टरों से अपने एजेंडे पर चर्चा करने के ठीक बाद आया है।Pentagon

फेलन के इस्तीफा देने से कुछ ही हफ्ते पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज और सेना के दो और बड़े अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 2024 के आखिर में सचिव पद के लिए नामित किए जाने से पहले, फेलन ने न तो सेना में सेवा की थी और न ही सेना में किसी नागरिक नेतृत्व की भूमिका निभाई थी।Pentagon

Read Also-बरेली में गर्मी से जुड़ी बीमारियां बढ़ीं, बुखार के मामलों में उछाल, मलेरिया और डेंगू के मामले भी बढ़े

फेलन डोनाल्ड ट्रंप के 2024 के राष्ट्रपति अभियान के एक प्रमुख वित्तीय समर्थक थे और फ्लोरिडा स्थित निजी निवेश फर्म ‘रगर मैनेजमेंट एलएलसी के संस्थापक और चेयरमैन हैं। फेलन का सेना से मुख्य जुड़ाव ‘स्पिरिट ऑफ अमेरिका’ नामक एक गैर-लाभकारी संस्था के सलाहकार बोर्ड में रहने के जरिए था। यह संस्था यूक्रेन और ताइवान की रक्षा में सहायता (रक्षा प्रयासों) का समर्थन करती थी।Pentagon

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *