Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शुरुआती दो घंटे में 18.76 % मतदान हुआ दर्ज

Election:

Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मतदान के शुरुआती दो घंटों में 18.76 % मतदान दर्ज किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और सुबह नौ बजे तक 3.60 करोड़ मतदाताओं में से 18.76 % ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।Election

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शुरुआती दो घंटों में बांकुड़ा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 22.05 % मतदान हुआ। इसके बाद मुर्शिदाबाद के समसेरगंज में 21.85 % और पश्चिम मेदिनीपुर के चंद्रकोणा में 21.83 % मतदान दर्ज किया गया। कूचबिहार दक्षिण में सबसे कम 15.57 % मतदान हुआ।Election

Read Also-Politics: राहुल गांधी के मानहानि मामले में MP-MLA अदालत में धारा 311 पर बहस हुई पूरी

इसके बाद मालदा के चांचल में 15.64 % और हरिश्चंद्रपुर में 15.98 % मतदान हुआ। कुछ स्थानों पर EVM में खराबी के कारण मतदान प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने कहा कि इन्हें ठीक करने का काम जारी है। कांग्रेस के सूरी से उम्मीदवार संजय अधिकारी ने आरोप लगाया कि सुबह सात बजे मतदान केंद्र पहुंचने के बावजूद EVM में खराबी के कारण वे वोट नहीं डाल सके।

उन्होंने करीब एक घंटे तक मतदान रुके रहने के बाद कहा, ‘‘हमने जिला मजिस्ट्रेट और स्थानीय मतदान अधिकारी से शिकायत कर दी है, लेकिन अब तक मशीन ठीक नहीं हुई है। बूथ के बाहर सैकड़ों मतदाता कतार में खड़े हैं और यहां निर्वाचन आयोग का कोई प्रतिनिधि नहीं है, जो बता सके कि मतदान फिर कब शुरू होगा।’’

मालतीपुर से कांग्रेस उम्मीदवार मौसम नूर ने भी मतदान किया और अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, ‘‘अब तक की रिपोर्ट के अनुसार सब कुछ शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।’’अधिकारियों ने बताया कि कुछ जगहों से रातभर हिंसा की घटनाएं भी सामने आई हैं। पहले चरण में कई दिग्गज उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य उम्मीदवारों में नंदीग्राम से नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी (बीजेपी), माथाभांगा से पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक (बीजेपी), दिनहाटा से राज्य के मंत्री उदयन गुहा (तृणमूल कांग्रेस), सिलीगुड़ी से गौतम देव (तृणमूल कांग्रेस) और बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी (कांग्रेस) शामिल हैं।Election

Read Also-बरेली में गर्मी से जुड़ी बीमारियां बढ़ीं, बुखार के मामलों में उछाल, मलेरिया और डेंगू के मामले भी बढ़े

शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के नंदनायकबर प्राथमिक विद्यालय में मतदान किया और लोगों से शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की अपील की। बीजेपी के खड़गपुर सदर से उम्मीदवार दिलीप घोष ने भी पश्चिम मेदिनीपुर जिले के औद्योगिक नगर में सेरोसा स्टेडियम स्थित बूथ संख्या 263 पर मतदान किया।Election

मतदान के बाद घोष ने कहा, ‘‘मुझे ज्यादा घूमने की जरूरत नहीं लगती। लोग शांतिपूर्वक तरीके से मतदान कर रहे हैं। स्थिति सामान्य है।’’पहले चरण में राज्य की 294 सीटों में से आधे से अधिक सीटों पर मतदान हो रहा है। इसे बीजेपी के लिए शुरुआती बढ़त बनाने का बड़ा अवसर और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए लगातार चौथी बार सत्ता में लौटने की सबसे अहम परीक्षा माना जा रहा है। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा और मतगणना 4 मई को होगी।Election

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *