Bharuch: गुजरात के भरूच में रासायनिक कारखाने में लगी आग, घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

Bharuch:

Bharuch: गुजरात के भरूच जिले में बृहस्पतिवार को एक रासायनिक कारखाने में भीषण आग लगने से कम से कम 16 मजदूर घायल हो गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक अजय मीणा ने बताया कि अपराह्न करीब एक बजे झगड़िया, गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) क्षेत्र में स्थित मेट्रोपॉलिटन एक्जिमकेम प्राइवेट लिमिटेड में आग लग गई।Bharuch: 

Read Also- Tamil Nadu: दिग्गज अभिनेता रजनीकांत समेत कई सितारों ने किया मतदान, चेन्नई में दोपहर 3 बजे तक 68.13 प्रतिशत….

उन्होंने बताया कि कम से कम 16 मजदूर घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना में अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन बचाव दल और स्थानीय पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।Bharuch: 

Read Also- War: इजराइली हवाई हमले में लेबनानी पत्रकार की हुई मौत

मीणा ने बताया कि दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के प्रयास अब भी जारी हैं।एक अधिकारी ने बताया कि झगड़िया के दमकल कर्मियों के अलावा अंकलेश्वर के आपदा निवारण और प्रबंधन केंद्र से दमकल की दो गाड़ियां आग पर काबू पाने में सहायता के लिए तैनात की गईं।घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में आसमान में धुएं के घने गुबार उठते हुए दिख रहे हैं, जो काफी दूरी से नजर आ रहे थे।Bharuch: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *