लखीमपुर खीरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत, 22 घायल

Uttar Pradesh: 5 Dead, 22 Injured After Tractor-Trolley Overturns in Lakhimpur Kheri

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गुरुवार यानी आज 23 अप्रैल को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ये हादसा पढुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा-गजियापुर मार्ग पर हुआ।

Read Also: Share Market: पश्चिम एशिया में तनाव से शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 852 अंक टूटा

पढुआ थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि सभी पीड़ित शारदानगर थाना क्षेत्र के सोहरिया गांव के निवासी थे और पड़ोसी जिले बहराइच के कारीकोट मंदिर में ‘मुंडन’ समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसा पढुआ क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास उस समय हुआ जब ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई।

मृतकों की पहचान नैंसी 15 साल, राज कुमारी 35 साल, मखाना 45 साल, कोमल 12 साल और पंछी 16 साल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए रमियाबेहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *