ECI: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 91.78 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो आजादी के बाद से राज्य में अब तक का सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत है।294 में से 16 जिलों की 152 सीट पर गुरुवार सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। वोटरों ने 167 महिलाओं समेत 1,478 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया।ECI:
Read Also- CRIME: IRS की बेटी का हत्यारा हुआ गिरफ्तार
ज्ञानेश कुमार ने कहा, “आजादी के बाद से पश्चिम बंगाल में ये अब तक का सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत है।दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती चार मई को होगी।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार सुबह 152 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हुआ। उत्तर में दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी से लेकर दक्षिण में मुर्शिदाबाद, नदिया, बीरभूम और हुगली तक के जिलों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें नजर आईं।ECI:
Read Also- Tamil Nadu: तमिलनाडु चुनाव में मतदान का टूटा रिकॉर्ड, शाम 5 बजे तक 80 फीसदी से…
पहले चरण में राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से आधे से अधिक सीटों पर मतदान हो रहा है। इसे भारतीय जनता पार्टी के लिए शुरुआती बढ़त बनाने का सबसे बड़ा मौका और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की सबसे बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं, विशेषकर युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का आज पहला चरण है।
मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में पूरी ताकत के साथ भाग लें। मैं विशेष रूप से अपने युवा साथियों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।’’निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान के पात्र हैं, जिनमें लगभग 1.75 करोड़ महिलाएं और 465 ‘थर्ड जेंडर’ मतदाता शामिल हैं।
