Madhya Pradesh: पूरे राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार

Madhya Pradesh:

Madhya Pradesh: राज्य भर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवारी समेत कई जगहों पर लू चलने की चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार हैं, जिनसे हालात और गंभीर हो सकते हैं। सड़कों पर लोग सिर पर तौलिये लपेटकर और बार-बार पानी पीकर गर्मी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नींबू पानी, जलजीरा और कच्चे आम के रस का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनकी मांग काफी बढ़ी है।Madhya Pradesh

Read Also-Religious: केदारनाथ मंदिर में दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए टोकन सिस्टम लागू

अस्पतालों में गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उनमें चक्कर आना, निर्जलीकरण और कमजोरी जैसे लक्षण हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने और भरपूर पानी पीने की सलाह दी है। तत्काल राहत की कोई उम्मीद नहीं है। लिहाजा अधिकारी लोगों से सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील कर रहे हैं। लोगों को भी सावधान रहने की और अपना खयाल रखने की ज़रुरत है, जिससे वो लू से बच सके। Madhya Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *