Bangladesh: BCB ने पाकिस्तान सुपर लीग के लिए मुस्तफिजुर के NOC को वापस लिया

Bangladesh

Bangladesh: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को पाकिस्तान सुपर लीग (PASL) 2026 में खेलने के लिए जारी किया गया अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) वापस ले लिया है। ये फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद उनकी चिकित्सकीय समीक्षा के आधार पर लिया गया।Bangladesh

BCB के गुरुवार को जारी बयान में कहा गया, ‘‘न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के समापन के बाद टीम के चिकित्सा स्टाफ ने राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की स्थिति की समीक्षा की है। आगे की जांच के लिए उनका तत्काल स्कैन कराया जाएगा, जिसके बाद वे BBC मेडिकल टीम की देखरेख में पुनर्वास कार्यक्रम शुरू करेंगे।’’बोर्ड ने कहा, “मुस्तफिजुर को पूर्व में जारी NOC वापस ले लिया गया है। इसलिए वे PASL 2026 के शेष मुकाबलों में भाग नहीं ले पाएंगे।”Bangladesh

Read Also-US-IRAN बातचीत पर अनिश्चितता के बीच इस्लामाबाद में हुआ भारी ट्रैफिक बंद

उल्लेखनीय है कि मुस्तफिजुर को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के दौरान अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। इसके बाद वे लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे थे और इस सत्र में पांच मैचों में छह विकेट ले चुके थे। BBC ने एक अन्य फैसले में ये भी पुष्टि की कि युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा को भी PASL 2026 के लिए रिलीज नहीं किया जाएगा। ये कदम अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिए उन्हें पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *