Bengal: रेलवे लाइन के किनारे बनी झुग्गियों में आग लगने से रेलवे हुई प्रभावित

Bengal:

Bengal: शनिवार को ईस्टर्न रेलवे की सियालदह-बज बज रेलवे लाइन पर, अकरा संतोषपुर रेलवे स्टेशन के पास बनी कुछ झुग्गियों में आग लग गई, जिससे इस रूट पर ट्रेन सेवाएँ प्रभावित हुईं। आग लगने की सूचना दोपहर 1:55 बजे मिली थी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं जिसके बाद कड़ी मश्कत के बाद दमकल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।Bengal

Read Also-IPL 2026: DC ने PBKS के खिलाफ पहले बैटिंग करने का फैसला किया, दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। ईआर (ER) रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही, ऊपर से गुज़रने वाली बिजली की तारों (ओवरहेड इलेक्ट्रिकल ट्रैक्शन) में बिजली की सप्लाई तुरंत रोक दी गई। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर, सियालदह-बज बज लाइन पर यात्री और मालगाड़ीयों की सेवाएँ फिलहाल रोक दी गई हैं। मामला पूरी तरह बेहतर होने के बाद ही गाड़ियों की आवाजाही फिर से शुरु की जाएगी।Bengal

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *