पश्चिम बंगाल और असम समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के आज आएंगे नतीजे

Result

भारत के पांच प्रमुख राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के बाद आज मतगणना का समय आ गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा कुल 823 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से डाक मतपत्रों की गिनती के साथ मतगणना का सिलसिला शुरू होगा, जिसके बाद EVM के वोटों की गिनती की जाएगी।

Read Also: Sports News: भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स: टीम और ज्यादा ट्रॉफियां जीतने के लिए उत्सुक

आपको बता दें, पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से 293 सीटों पर आज नतीजे आएंगे। दक्षिण 24 परगना की फालटा सीट पर चुनावी अनियमितताओं के कारण दोबारा मतदान 21 मई को होगा, जिसका परिणाम 24 मई को आएगा। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है और इस चुनाव में जीत का दम भर रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ‘परिवर्तन’ के वादे के साथ कड़ा मुकाबला दे रही है। एग्जिट पोल में भी BJP की सरकार बनते दिखाई गई है, मगर अब वोटों की गिनती के साथ तस्वीर बिल्कुल स्पष्ट हो जाएगी। बंगाल में इस बार 92% से अधिक का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है। एग्जिट पोल्स ने राज्य में ‘कांटे की टक्कर’ का अनुमान जताया है, जिसमें BJP को कुछ बढ़त मिलने की संभावना जताई गई है।

असम में हैट्रिक पर BJP की नजर

असम की 126 सीटों के लिए हुए मतदान के नतीजे भी आज साफ हो जाएंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में NDA (BJP गठबंधन) जीत की हैट्रिक लगाने की उम्मीद कर रहा है। एग्जिट पोल्स में NDA को 80 से 90 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, गौरव गोगोई के नेतृत्व में कांग्रेस नीत गठबंधन ‘असोम सोनमिलितो मोर्चा’ वापसी की उम्मीद कर रहा है। असम में 85.91% मतदान हुआ, जो पिछले चुनावों की तुलना में अधिक है।

Read Also: UP News: बलिया में मुंडन समारोह के दौरान गंगा में डूबने से चार लोगों की मौत, घटनास्थल पर पसरा सन्नाटा

इसके दूसरी तरफ तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में क्षेत्रीय क्षत्रपों की साख दांव पर है। तमिलनाडु में 234 सीटें पर मुख्य मुकाबला DMK और AIADMK के बीच है। हालांकि, अभिनेता विजय की नई पार्टी TVK को लेकर भी काफी चर्चा है, जिसे कुछ सर्वेक्षणों में 100 के करीब सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं केरल में 140 सीटें पर हुए चुनाव में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली LDF और कांग्रेस नीत UDF के बीच कड़ा मुकाबला है। एग्जिट पोल्स के अनुसार यहां मुकाबला बहुत करीबी हो सकता है। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे। यहां 30 सीटों पर हुए चुनाव की भी आज मतगणना होगी और उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा खुलेगा। यहां BJP समर्थित गठबंधन अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में है।

सुरक्षा और पारदर्शिता पर फोकस

चुनाव आयोग ने मतगणना केंद्रों पर ‘थ्री-टियर’ सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। परिणामों के आधिकारिक रुझान Election Commission of India (ECI) की वेबसाइट और प्रमुख समाचार चैनलों पर देश की जनता को देखने को मिलेंगे। सियासी दलों की ओर से किए जा रहे अपनी-अपनी जीत के दावों के बीच आज आने वाले नतीजों से साफ हो जाएगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बन रही है और मतदाताओं ने किसे अपना आशीर्वाद दिया है ?

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *