DDA: दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में सीलिंग की आशंका के बीच दकानदारों को बड़ी राहत मिली है। डीडीए ने फिलहाल करीब 100 से ज्यादा दुकानों पर प्रस्तावित सीलिंग कार्रवाई को टाल दिया है। पिछले कई दिनों से कारोबारी कार्रवार्ड की आशंका से परेशान थे. लेकिन अब दिल्ली नगर निगम और व्यापारियों ने इस फैसले का स्वागत किया है।DDA:
Read Also: Sports News: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख रुपये जुर्माना,जानिए क्या है वजह ?
न्य अशोक नगर इलाके में मॉनिटरिंग कमेटी के आदेश के बाद डीडीए की तरफ से बडे स्तर पर सीलिंग कार्रवार्ड की तैयारी चल रही थी। इलाके की 100 से ज्यादा दूकानों पर कार्रवाई की आशंका से व्यापारी चिंतित थे। लेकिन मंगलवार को डीडीए ने फिलहाल इस प्रक्रिया को रोकने का फैसला लिया, जिससे दूकानदारों ने राहत की सांस ली। वहीं एमसीडी ने भी इस फैसला का स्वागत किया है ,एमसीडी मेयर प्रवेश वाही ने कहा कि निगम भी लगातार डीडीए के सम्पर्क में था और आखिरकार व्यापारियों और निगम की कोशिशें सफल हुई हैं।DDA
प्रवेश वाही मेयर एमसीडी – प्रवेश वाही ने कहा कि प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व के पास भी दुकानदारों को बात को पहुंचाया था , जिसके बाद डीडीए से इस मामले में संपर्क भी किया गया था , मेयर प्रवेश वाही ने आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि नियमानुसार ही कार्य को करें ताकि भविष्य में भी किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। एमसीडी की तरफ यह बात भी कही गई कि जहां सीलिंग की प्रक्रिया को करने की बात डीडीए के द्वारा की जा रही थी , जल्दी उसे कॉलोनी को भी हे रेगुलराइज किया जएगा इसके अलावा वहां की सड़कों को भी मिक्स लैंड यूज की श्रेणी में शामिल किया जाएगा।DDA
