बर्थडे पर फैंस को दिया रानी मुर्खजी ने सरप्राइज, नई फिल्म का किया ऐलान

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में काम करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। रविवार को रानी के 43वें जन्मदिन पर फिल्म का ऐलान किया गया।

‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ एक देश के खिलाफ एक मां के संघर्ष को बयां करती है। फिलहाल यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। आशिमा छिब्बर इस फिल्म का निर्देशन करेंगी।

फिल्म के बारे में बात करते हुए रानी ने कहा कि मेरे बर्थडे को सेलिब्रेट करने का इससे बेहतर कोई और तरीका नहीं हो सकता कि इस दिन इतनी अहम फिल्म की घोषणा की गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

यह शायद मेरे 25 सालों के करियर की सबसे अहम और स्पेशल फिल्मों में से एक है। ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ स्थिति के अनुसार इंसान के बदलने की एक सच्ची कहानी है और यह फिल्म सभी मांओं को समर्पित है। जी स्टूडियोज और एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *