GUJARAT: पुलिस प्रमुख ने अहमदाबाद मेट्रो से की यात्रा

GUJARAT:

GUJARAT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ईंधन बचाओ’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए, गुजरात के पुलिस प्रमुख डॉ. के.एल.एन. राव ने बुधवार को अहमदाबाद के रानीप मेट्रो स्टेशन से गांधीनगर तक मेट्रो से यात्रा की। यात्रा के दौरान, उन्होंने मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स, उनके CCTV नेटवर्क, मेटल डिटेक्टर और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का बारीकी से जायज़ा लिया।GUJRAT

Read Also-SBI: बैंक कर्ज न चुकाने वाले ग्राहक के मोबाइल फोन की सेवाएं नहीं कर सकेंगे बाधित- भारतीय रिजर्व बैंक

उन्होंने कहा कि इस निरीक्षण का मकसद आने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों का जायज़ा लेना भी था। राज्य के पुलिस प्रमुख ने यात्रियों से भी बातचीत की और मेट्रो द्वारा दी जा रही सुरक्षा और सुविधाओं के बारे में उनकी राय जानी। लोगों ने भी उनसे अच्छी तरह से बातचीत कर के अपनी समस्याओं को साझा किया । लोगों पर भी ईंधन बचाओ अभियान का असर हो रहा है, और वो अपना पूरा सहयोग कर रहे हैं।GUJARAT

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *