Crime News: दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद, गोविंदपुरी इलाके में मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या

Crime News: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक 38 वर्षीय महिला और उसके किशोर बेटे की उनके घर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस घटना के पीछे लूटपाट की आशंका है। पीड़ितों की पहचान शारदा साहू (एक गृहिणी) और उनके 13 वर्षीय बेटे (कक्षा 7 के छात्र) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, हत्याओं के बारे में बुधवार की रात एक बजकर 11 मिनट पर एक कॉल मिली। Crime News:  

Read Also- War: ईरान युद्ध में US के 42 विमान नष्ट हुए, जिनमें फाइटर जेट और MQ-9 रीपर ड्रोन भी शामिल हैं

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) हेमंत तिवारी ने बताया, हमको पता चला कि शिकायतकर्ता विष्णु साहू, जो साप्ताहिक बाजारों में फल और सब्जियां बेचते हैं। वे जब रात करीब 12:30 बजे घर लौटे तो उन्होंने पाया कि सामने का दरवाजा बाहर से बंद था।अधिकारी ने बताया कि घर के अंदर जाने पर उन्हें अपनी पत्नी और बेटे के शव मिले, जिन पर चाकू से वार के कई निशान थे।Crime News:

Read Also- Delhi: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे टूटकर 96.86 के नए न्यूनतम स्तर पर पहुंचा

पुलिस का कहना है कि घर की अलमारियों से कुछ नकदी और आभूषण गायब थे, ऐसे में अंदेशा है कि लूटपाट के मकसद से हत्या की गई।पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने और साक्ष्य जुटाने के लिए अपराध शाखा और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया।पुलिस ने हत्या और चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच के लिए कई टीम गठित की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *