19वें रोजगार मेले के तहत पीएम मोदी आज 51,000 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

केंद्र सरकार की रोजगार सृजन प्राथमिकता को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 19वें रोजगार मेले के तहत देशभर के 51,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस भव्य कार्यक्रम में पीएम मोदी देश के 47 अलग-अलग शहरों में आयोजित हो रहे रोजगार मेलों में सरकारी विभागों में चयनित युवाओं और उनके परिवार से वर्चुअली माध्यम से जुड़ेंगे।

इसकी जानकारी देते हुए बीते दिन अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर पोस्ट कर पीएम मोदी ने कहा, ” देशभर के अपने युवा साथियों के उज्ज्वल भविष्य और सशक्तिकरण के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। इसी दिशा में कल सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक और रोजगार मेले में शामिल होऊंगा। इसमें युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों के नियुक्ति पत्र सौंपने का सौभाग्य मिलेगा।”

47 शहरों में युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

देश के 47 शहरों में आयोजित इन रोजगार मेलों में एक साथ नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और वित्तीय सेवा विभाग जैसे विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्तियां दी गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिमोट का बटन दबाकर इन नियुक्ति पत्रों को डिजिटल रूप से जारी करेंगे और चयनित उम्मीदवारों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

रोजगार सृजन में जुटी सरकार

केंद्र सरकार का ये ‘रोजगार मेला’ अभियान अक्टूबर 2022 में शुरू हुआ था। इस पहल के जरिए अब तक लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। सरकार निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए स्टार्टअप्स, एमएसएमई और विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। यह आयोजन न केवल बेरोजगारी की समस्या से निपटने की एक ठोस कोशिश है, बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाकर उन्हें देश की प्रगति में सक्रिय भागीदार बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *