गुरुग्राम सबस्टेशन पर ट्रांसफार्मर फटने से बिजली गुल, रैपिड मेट्रो की रफ्तार थमने से यात्री हुए परेशान

साइबर सिटी गुरुग्राम में सबस्टेशन पर ट्रांसफार्मर फटने से इलाके की बिजली गुल हो गई। इससे शहर में छाए बिजली संकट के कारण लाइफलाइन मानी जाने वाली रैपिड मेट्रो सेवा भी अचानक ठप हो गई। मेट्रो सेवा बाधित होने के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

आपको बता दें, गुरुग्राम के सेक्टर-72 में स्थित 220 KV के पावर स्टेशन के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई और जोरदार विस्फोट हो गया। इसके चलते इलाके में बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई, जिसका सीधा असर रैपिड मेट्रो के संचालन पर भी देखने को मिला। मेट्रो के पहियों की रफ्तार थमने से यात्री भी काफी परेशान हुए।

Read Also: 19वें रोजगार मेले के तहत पीएम मोदी आज 51,000 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम में सबस्टेशन पर ट्रांसफार्मर फटने के बाद गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित सेक्टर 55-56 मेट्रो स्टेशन से लेकर सिकंदरपुर इंटरचेंज तक रैपिड मेट्रो की सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गईं। यह रूट गुरुग्राम के कामकाजी लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए मेट्रो सेवा अचानक ठप होने से स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई और उन्हें काफी दिक्कत भी हुई।

करीब डेढ़ घंटे बाद मेट्रो सेवा हुई बहाल
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रभावित पावर स्टेशन को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। करीब 1 से 1.5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रैपिड मेट्रो सेवा को फिर से सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। हालांकि, इस त्वरित समाधान के बाद भी एक बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या यह पावर स्टेशन आने वाले दिनों में रैपिड मेट्रो के पूरे लोड को संभाल पाएगा?

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *