Foreign Relations: दिल्ली में PM मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

Foreign Relations:

Foreign Relations: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। विदेश मंत्री रुबियो ने प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय सहयोग में हुई निरंतर प्रगति की जानकारी दी है। विदेश मंत्री रुबियो ने विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अमेरिकी दृष्टिकोण साझा किया है। भारत दौरे पर पहुँचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आज दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की है।

Read Also-Tamil Nadu: कोयंबटूर में नाबालिग लड़की की हत्या में POCSO केस दर्ज, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

विदेश सचिव रुबियो ने पीएम मोदी को रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, शिक्षा और जन-जन संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई निरंतर प्रगति के बारे में जानकारी दी है। वही विदेश मंत्री रूबियो ने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अमेरिकी दृष्टिकोण साझा किया है।Foreign Relations

पीएम मोदी ने शांति प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की और संवाद और कूटनीति के माध्यम से संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के आह्वान को दोहराया है। पीएम मोदी ने सचिव रूबियो से राष्ट्रपति ट्रंप को उनकी हार्दिक शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया और कहा कि वे उनके बीच निरंतर आदान-प्रदान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बाद में एक ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि US सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट, मिस्टर मार्को रुबियो का स्वागत करके खुशी हुई। हमने इंडिया-US कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में लगातार हो रही तरक्की और रीजनल और ग्लोबल शांति और सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।इंडिया और यूनाइटेड स्टेट्स ग्लोबल भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।Foreign Relations

Read Also-Sonam Wangchuk: पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने खुद को ‘ऑनरेरी कॉकरोच’ बताया

चार दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचे मार्को रुबियो की भारत यात्रा की शुरुआत कोलकाता से हुई है और आज दिल्ली पहुँचे मार्को रुबियो ने पीएम मोदी से मुलाकात की है।रुबियो 26 मई को क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर की अगुवाई में हो रही इस बैठक में जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री भी शामिल रहेंगे।Foreign Relations

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *