Twisha Sharma Case: उच्चतम न्यायालय ने ट्विशा शर्मा केस का स्वतः लिया संज्ञान, 25 मई को होगी सुनवाई

Twisha Sharma Case

Twisha Sharma Case: उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को कथित संस्थागत पूर्वाग्रह और प्रक्रियात्मक विसंगतियों के मद्देनजर त्विषा शर्मा दहेज मृत्यु मामले का स्वतः संज्ञान लिया।न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए विवरण के अनुसार, अदालत ने मीडिया में आई खबरों और अन्य संबंधित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया।Twisha Sharma Case Twisha Sharma Case

Read  also-White House Shooting : अमेरिकी सीक्रेट सर्विस पर हमला, व्हाइट हाउस सुरक्षा चौकी के पास शख्स की मौत

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ 25 मई को इस मामले की सुनवाई करेगी।इस मामले में स्वत: संज्ञान ‘‘एक युवती की उसके ससुराल में हुई अप्राकृतिक मृत्यु के मामले में कथित संस्थागत पूर्वाग्रह और प्रक्रियात्मक विसंगतियां’’ विषय के रूप में लिया गया है।अभिनेत्री-मॉडल ट्विशा शर्मा (33) भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में 12 मई को फंदे से लटकी हुई मिली थींTwisha Sharma Case

Read also-झुलसा देने वाली गर्मी के बावजूद हरिद्वार में ‘हर की पौड़ी’ पर उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भारी भीड़

जिसके बाद दहेज उत्पीड़न के आरोप में उनके अधिवक्ता पति समर्थ सिंह और उनकी सास एवं पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।शनिवार को एक स्थानीय अदालत ने समर्थ सिंह को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया, जबकि गिरिबाला सिंह ने कहा कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में उनका बयान दर्ज करने के लिए उनसे संपर्क नहीं किया है।Twisha Sharma Case Twisha Sharma Case

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *