Telangana: बकरीद से पहले भेड़-बकरी बाजार में नहीं दिखी रौनक, मायूस दिखे व्यापारी

Telangana:

Telangana: बकरीद का त्योहार नजदीक है। तेलंगाना में हैदराबाद के भेड़-बकरी बाजारों की रौनक थोड़ी बढ़ी है, हालांकि इस साल व्यापारी बढ़ती कीमतों से निराश हैं।टोलीचौकी शहर के सबसे बड़े बाजारों में एक है। यहां के व्यापारी बताते हैं कि इस साल भेड़-बकरियों की कीमतों में भारी उछाल आया है। Telangana:

Read Also- Gujarat: कैदियों ने जेल कोठरियों को क्लासरूम में बदला और लिखी सफलता की शानदार कहानी

सड़क किनारे कई दुकानदार भी इस बात की तस्दीक करते हैं।वे इसकी वजह ईंधन की बढ़ती कीमत को बताते हैं, जिससे आवाजाही महंगी हो गई है। इसके अलावा चारे की बढ़ती लागत भी कीमत बढ़ने का कारण है।Telangana:

Read Also- Fuel Prices: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से मचा हाहाकार, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

व्यापारियों का कहना है कि परिवहन लागत काफी बढ़ गई है। कुछ मामलों में तो माल ढुलाई की लागत दोगुने से भी ज्यादा है।बकरीद को ईद अल-अधा के नाम से भी जाना जाता है। ये त्याग और दान की भावना का त्योहार है। इस दिन पारंपरिक रूप से पूरे देश में भेड़-बकरियों की भारी मांग होती है।फीके बाजारों के बावजूद व्यापारियों को उम्मीद है कि त्योहार के नजदीक आने पर ग्राहकों की मांग बढ़ेगी और उनका कारोबार चल निकलेगा।Telangana:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *