TVK: तमिलनाडु के CM बनने के बाद दिल्ली में विजय ने पीएम मोदी से की मुलाकात

TVK: 

TVK: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद इस महीने की शुरुआत में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद विजय की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात है।TVK: 

Read Also- Andhra Pradesh: टीडीपी कार्यकारी अध्यक्ष नारा लोकेश ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण…

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।’राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री मोदी से मेकेदातु बांध मुद्दा, मछुआरों की गिरफ्तारी और तमिल प्रार्थना गीत विवाद सहित राज्य से संबंधित अन्य मामलों पर चर्चा की। TVK: 

Read Also- Delhi: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एसआईआर करवाना चुनाव आयोग का अधिकार

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कावेरी नदी पर मेकेदातु बांध परियोजना के लिए कर्नाटक द्वारा भूमि पूजन समारोह की घोषणा पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण (सीडब्ल्यूडीटी) के अंतिम निर्णय और उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ है।बैठक के दौरान, विजय ने प्रधानमंत्री से तमिलनाडु के मछुआरों की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने का भी आग्रह किया। TVK: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *