PM मोदी आज Mann Ki Baat के 134वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11:00 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के 134वें एपिसोड के जरिए देश-विदेश के लोगों को संबोधित करेंगे। दिल्ली सहित पूरे देश में इस कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। BJP की ओर से बूथ स्तर पर इसे प्रसारित करने के विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस राष्ट्र-निर्माण के संवाद का हिस्सा बन सकें। मन की बात में आज PM मोदी खेल, खिलाड़ियों जैसे विभिन्न विषयों के साथ देश में बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रहे इजाफे की भी चर्चा कर सकते हैं।

Read Also: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल, बोले- 2027 में तीसरी बार बनेगी BJP सरकार

आपको बता दें, PM मोदी के Mann Ki Baat की बात के इस 134वें एपिसोड का प्रसारण आप आकाशवाणी (All India Radio), DD News और दूरदर्शन के सभी राष्ट्रीय एवं प्रांतीय चैनलों पर, MyGov प्लेटफॉर्म, न्यूज़ऑनएयर ऐप और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी देख व सुन सकते हैं।

दिल्ली समेत देशभर में BJP कार्यकर्ताओं, स्थानीय संगठनों और पंचायतों द्वारा प्रत्येक बूथ पर टीवी और बड़ी स्क्रीन लगाकर सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ सुनने का प्रबंध किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में BJP किसान मोर्चा के समन्वय से ‘मन की बात – किसानों के साथ’ अभियान चलाया जा रहा है, जहाँ मंडियों और सहकारी समितियों में किसान सामूहिक रूप से पीएम के विचार सुनेंगे।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *