BIHAR: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में भीषण आग लगने से तीन मरीजों की मौत

BIHAR:

BIHAR: मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी अस्पताल के ICU (गहन चिकित्सा कक्ष) में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ जिला अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद अस्पताल में हुई। मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘हमें तड़के अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। इस घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है। ’’उन्होंने बताया कि ICU में लगभग 13 से 15 मरीजों का इलाज चल रहा था, जिन्हें उनके परिजन अन्य अस्पतालों में ले गए हैं।BIHAR

Read Also-DELHI: MCD दक्षिण जोन में अनधिकृत व्यावसायिक इमारतों को करेगा सील

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘हम मरीजों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। आग पर काबू पा लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ’’अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि ICU वार्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग तेजी से फैल गई, जिससे ICU धुएं से भर गया और मरीजों को बाहर निकालने में काफी कठिनाई हुई।BIHAR

Read Also-Uttar Pradesh: गाजीपुर में मुठभेड़ में व्यवसायी की हत्या का वांछित मारा गया

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि वह प्रशासन के साथ पूरा सहयोग कर रहा है तथा घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, कुछ मरीजों के संबंध में जानकारी अभी एकत्र की जा रही है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।BIHAR

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *