CM सैनी ने पंजाब में जनसभा को संबोधित कर AAP सरकार पर साधा निशाना

Haryana:

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धुरी, पंजाब में किया जनसभा को संबोधित। इस जनसभा में उमड़ा जन सैलाब इस बात का प्रमाण की धुरी की जनता खोखले वादों से पूरी तरह ऊब चुकी है।आज आपके बीच आपका सेवक, आपके सुख-दुख के साथी और आपके अपने भाई और बेटे के रूप में आया हूँ।

CM सैनी ने AAP सरकार पर साधा निशाना- यहां के व्यापारियों, किसानों और लोगों ने हमेशा ईमानदारी और मेहनत के बल पर देश की तरक्की में दिया महत्वपूर्ण योगदान।बड़े दुख की बात के बीते दशकों में इस क्षेत्र की की गई घोर उपेक्षा।धुरी आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बिंदु था उसी को विकास की दौड़ में सबसे पीछे छोड़ दिया गया।Haryana

Read Also- Haryana: भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) का बड़ा किसान कन्वेंशन आयोजित

शुगर मिल पर दिया बड़ा बयान-  यहां की शुगर मिल 4 साल से सरकार की लापरवाही के कारण बंद पड़ी है।यहां के रेलवे फाटक ने पिछले 50 वर्षों से शहर को दो हिस्सों में बांट रखा है।इस शहर में एक बड़े स्टेडियम की भी भारी कमी, बच्चों को कोई भी खेल-खेलने के लिए दूसरे शहरों में पड़ता है जाना।सरकार चलाना, सभी वर्गों का कल्याण करना और प्रदेश को विकास की राह पर ले जाना एक गंभीर जिम्मेदारी का काम।आज पंजाब को ऐसी ही नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूत डबल इंजन सरकार की जरूरत।आम आदमी पार्टी ने भी बड़े-बड़े वादे किए लेकिन आज पंजाब का हर वर्ग पूछ रहा है कहां है वो वादे। Haryana

Read Also-UTTAR PRADESH: वाराणसी में भीषण गर्मी के बीच गंगा नदी का जलस्तर घटने से उभरे रेत के टीले

पंजाब में तेजी से बढ़ रहा नशा– आज पंजाब में नशा, अपराध, अराजकता, वित्तीय संकट और कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति किसी से भी नहीं छुपी।केंद्र सरकार पंजाब का विकास चाहती है, अमृतसर में पीएम एकता मॉल के लिए 159 करोड रुपए भेजे गए।लेकिन यहां की सरकार ने आज तक 1 इंच जमीन भी तय नहीं की। हरियाणा में हम जो वादा करते हैं उसे पत्थर के लकीर मानकर किया जाता है पूरा।भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास के मंत्र पर करती है काम।हरियाणा में डबल इंजन सरकार ने बीते साढ़े 11 वर्षों में जो काम किए वह आमजन के जीवन में लाए सकारात्मक बदलाव।आज किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है।

CM सैनी ने फसल बीमा योजना पर कही ये बात- फसल खराब होने पर मुआवज़े के तौर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक 16 हजार 160 करोड रुपए की राशि दी गई।पूरे प्रदेश में जमीनों को संपत्तियों के पेपरलेस रजिस्ट्रेशन किए शुरू।आयुष्मान भारत चिरायु योजना में 32 लाख 42 हजार मरीजों का 4 हजार 131 करोड रुपए का मुफ्त इलाज किया गया।

ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पष्ट नीति, नीयत और विकास के प्रति समर्पण के भाव को दर्शाता है।पंजाब को आज जरूरत है ऐसी डबल इंजन सरकार की जो केवल वादे ना करें बल्कि उन्हें पूरा करने की क्षमता भी रखे।आने वाला चुनाव पंजाब के भविष्य को बदलने का चुनाव, आपका एक-एक वोट इस बदलाव का आधार बनेगा।आने वाले समय में आपके आशीर्वाद से पंजाब में राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विजय होगी और यह राज्य फिर से पूरे देश का सिरमौर बनेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *