LPG Price Hike: महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर LPG, गैस महंगा होने से बिगड़ा घर का बजट

LPG Price Hike

LPG Price Hike: देशभर में रविवार को लोगों की सुबह रसोई गैस (एलपीजी) की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की खबर के साथ हुई। वैश्विक ऊर्जा बाजार में वृद्धि के चलते सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते तीन महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी की गई है।LPG Price Hike:

Read also- Sports: फिट इंडिया की ‘संडे ऑन साइकिल’ फिटनेस आवागमन को बढ़ावा देने के लिए हजारों लोग हुए शामिल

पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने और अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में वृद्धि होने के बाद सात मार्च को की गई 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी के बाद ये दूसरी बार वृद्धि की गई है।लोगों का कहना है कि इससे आम परिवारों के घरेलू बजट पर काफी बोझ पड़ेगा।LPG Price Hike:

Read also- नहीं रहे मलयालम अभिनेता सलीम कुमार, 56 वर्ष की उम्र में निमोनिया से हुआ निधन

हालांकि, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति के कारण ऊर्जा की बढ़ती कीमतों को टाला नहीं जा सकता।ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बीच एलपीजी की कीमतों में यह बढ़ोतरी हुई है।मई के मध्य से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर 7.50 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जबकि सीएनजी की दरों में लगभग छह रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त हुई है।LPG Price Hike:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *