Jammu Police: जम्मू कश्मीर में पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रग तस्कर का घर किया ध्वस्त

Jammu Police:

Jammu Police: जम्मू कश्मीर में नशीले पदार्थों की तस्करी और ड्रग्स के कारोबार से जुड़ी गैर-कानूनी संपत्ति के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बुधवार को जम्मू में कथित तौर पर एक ड्रग तस्कर के एक-मंजिला घर को गिरा दिया गया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। Jammu Police: 

Read Also- Afghanistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की सैन्य कार्रवाई, हवाई हमलों में 12 लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन कर जम्मू के बाहरी इलाके बिश्नाह के चक वजीरू में फल्ला गुज्जर का घर गिराया गया।अधिकारियों ने बताया कि ये कार्रवाई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। उन्होंने ये भी बताया कि आरोपी ड्रग तस्करी से जुड़े कई मामलों में शामिल रहा है। Jammu Police: 

Read Also- प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ा जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल का रिकॉर्ड, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने की PM की सराहना

इससे पहले, पुलिस ने ड्रग तस्कर के भाई लाऊ गुज्जर का ‘बिली चराना’ स्थित घर गिराया था, जिसे इस साल की शुरुआत में आपराधिक मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।Jammu Police:

यह ऑपरेशन प्रशासन द्वारा शुरू किए गए उस बड़े अभियान का हिस्सा है, जिसका मकसद ड्रग्स की समस्या को रोकना, आपराधिक नेटवर्क को तोड़ना और समुदायों को नशीले पदार्थों के हानिकारक प्रभावों से बचाना है। Jammu Police: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *