UP: लखनऊ में अग्नि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटर किए गए सील

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस प्रशासन और लखनऊ विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीमों ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर चल रहे कोचिंग सेंटर्स पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग के बाद सीलिंग अभियान चलाया गया है।

आपको बता दें, अलीगंज इलाके में हुए अग्निकांड के बाद, लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने आग से सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने वाली इमारतों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी है। बुधवार को 19 कोचिंग सेंटरों की जांच की गई, जिनमें से 15 सेंटर आग से सुरक्षा के तय नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। शहर के मुख्य इलाके हजरतगंज में 4 प्रमुख कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया।

Read Also: Indian Rupee Rupee vs Dollar : डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती, 21 पैसे की बढ़त के साथ 94.55 पर बंद

हजरतगंज इलाके में 4 प्रमुख कोचिंग सेंटरों को सील किया गया है जिसमें एलन (Allen) कोचिंग सेंटर का नाम भी शामिल है। एलडीए और फायर ब्रिगेड की टीम ने नक्शे में खामियां और फायर सेफ्टी नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर इस बड़े संस्थान को सीज कर दिया। गोमती नगर में भी मानकों की अनदेखी करने पर अवैध रूप से चल रहे संस्थानों की इमारतों को सील कर नोटिस चस्पा किया गया। कोचिंग सेंटरों की जांच में सामने आया कि कई बड़े संस्थानों के बेसमेंट में अवैध रूप से कक्षाएं (Classes) चलाई जा रही थीं और आपातकालीन निकास (Emergency Exit) की कोई व्यवस्था नहीं थी। अधिकांश छोटे-बड़े कोचिंग सेंटरों के पास दमकल विभाग का एनओसी (NOC) प्रमाण पत्र ही नहीं था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *