प्रधानमंत्री मोदी से अमेजन सीईओ जेसी ने की मुलाकात, भारत में 13 अरब डॉलर के निवेश की किया ऐलान

Delhi:

Delhi: अमेजन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एंडी जेसी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ई-कॉमर्स कंपनी की 2030 तक भारत में कृत्रिम मेधा (एआई) व क्लाउड अवसंरचना के विस्तार के लिए अतिरिक्त 13 अरब अमेरिकी डॉलर निवेश करने की योजना की घोषणा की। जेसी ने भारत के प्रति कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता दोहराई। Delhi: 

Read Also: UP: लखनऊ में अग्नि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटर किए गए सील

 

इस नए निवेश से 2026 से 2030 के बीच भारत में अमेजन का कुल पूंजी निवेश 48 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा।कंपनी ने बयान में कहा, “अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने आज नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। जेसी ने भारत के प्रति अमेजन की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता दोहराई और 2030 तक देश में एआई तथा क्लाउड अवसंरचना के विस्तार के लिए अतिरिक्त 13 अरब अमेरिकी डॉलर निवेश की योजना की घोषणा की।”इसके साथ ही 2026-30 के बीच एआई और क्लाउड अवसंरचना के विस्तार तथा समर्थन के लिए अमेजन का कुल नियोजित निवेश 21 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो जाएगा। इससे कंपनी भारत में एआई और क्लाउड अवसंरचना में निवेश करने वाले सबसे बड़े वैश्विक निवेशकों में शामिल हो जाएगी। Delhi: 

अमेजन ने कहा, “यह निवेश मुंबई और हैदराबाद में एडब्ल्यूएस (अमेजन वेब सर्विसेज) डेटा सेंटर क्षमता का विस्तार करेगा जिससे स्टार्टअप, उद्यमों तथा सरकारी संगठनों को विशेष एआई चिप, प्रबंधित एआई सेवाओं, सुरक्षित एवं भरोसेमंद क्लाउड प्रौद्योगिकियों तथा ‘डेवलपर टूल’ तक पहुंच मिलेगी। इससे वे तेजी से नवोन्मेष कर सकेंगे, शीघ्र विस्तार कर सकेंगे और वैश्विक स्तर पर ग्राहकों को सेवाएं दे सकेंगे।इसके साथ ही 2010 से 2030 के बीच भारत में अमेजन का संचयी निवेश 88 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो जाएगा। Delhi: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *