Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून से 29 जून तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा करेगे।पीएम मोदी सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून 2026 तक सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री ने अंतिम बार 2015 में सेशेल्स का दौरा किया था। भारतीय रक्षा बलों का एक दल, भारतीय नौसेना के दो जहाजों के साथ, समारोह में भाग लेगा। Delhi:
Read Also: प्रधानमंत्री मोदी से अमेजन सीईओ जेसी ने की मुलाकात, भारत में 13 अरब डॉलर के निवेश की किया ऐलान
इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री सेशेल्स की राष्ट्रीय सभा को भी संबोधित करेंगे और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे। Delhi:
Read Also: कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से 5 की मौत और 20 का रेस्क्यू, CM ने TMC के समय के प्रोजेक्ट्स पर लगाई रोक
भारत और सेशेल्स के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और जन-संबंधों पर आधारित दीर्घकालिक साझेदारी है। हिंद महासागर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी होने के नाते, सेशेल्स भारत के विजन महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) और वैश्विक दक्षिण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में विशेष स्थान रखता है।यह यात्रा भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत और स्थायी मित्रता की पुष्टि करेगी और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी। Delhi:
