लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के विकास को मिलेगी रफ़्तार

राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहा। लोकसभा अध्यक्ष और कोटा-बूंदी के सांसद ओम बिरला के नेतृत्व में क्षेत्र को विकास की कई बड़ी सौगातें मिली हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से लेकर ग्रामीण अंचलों में करोड़ों के विकास कार्यों का रोडमैप तैयार हो चुका है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और महत्वाकांक्षी दरा टनल परियोजना का निरीक्षण किया है। ओम बिरला ने कहा कि ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहे हाईवे रिवॉल्यूशन का बड़ा फायदा अब सीधे कोटा-बूंदी को मिलने जा रहा है।

Read Also: DRDO ने किया पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल फ़्लाइट-टेस्ट

​हाड़ौती के विकास का त्रिकोण:
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: किसान, युवा और पर्यटन के लिए नए अवसर।
कोटा शहर से बालापुरा इंटरचेंज: 4-लेन मार्ग का निर्माण।
कोटा-झालावाड़ हाईवे से दरा टनल: 4-लेन मार्ग की कनेक्टिविटी।
अटल प्रगति पथ: विकास की रफ्तार को मिलेगी नई ऊंचाई।

निरीक्षण के बाद गोपालपुरा माताजी में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जहाँ जनसंवाद के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के डबल इंजन प्रयासों से हाड़ौती कनेक्टिविटी का एक बड़ा हब बनने जा रहा है। एक्सप्रेसवे के शुरू होने से क्षेत्र में नए उद्योगों, निवेश और रोजगार के रास्ते खुलेंगे।

ओम बिरला ने कहा कि “दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कोटा-बून्दी सहित पूरे हाड़ौती क्षेत्र के लिए समृद्धि का नया द्वार है। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से अब हाड़ौती तीव्र विकास का एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है।”

Read Also: इंडोनेशिया यात्रा के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना हुए PM मोदी

​विकास की यह बयार सिर्फ एक्सप्रेसवे तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण अंचलों तक भी पहुँच चुकी है। संसदीय क्षेत्र कोटा के खातौली में करीब 71 करोड़ रुपए की लागत से कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

​इसके तहत गांवों को आपस में जोड़ने वाली नई सड़कें, पुलियाओं का जीर्णोद्धार, नए जीएसएस (GSS), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में हो रहे इन सुधारात्मक कार्यों से आमजन का जीवन और अधिक सुगम और सुविधाजनक बनेगा। इससे साफ है कि बुनियादी ढांचे के इस मजबूत जाल से आने वाले समय में कोटा-बूंदी का पूरा इलाका व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के मामले में देश के नक्शे पर और मजबूती से उभरेगा।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *